Raftaar News Cg

चुनावी माहौल हो रहा गर्म….. कौड़िया सरपंच के घर तीन लोगों ने बोल दिया हमला….!! उक्त आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने… जानिए पूरा मामला…??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बीती सोमवार की रात्रि सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में तीन लोगों ने मिलकर कौड़िया सरपंच रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर में हथियार सहित घुसकर आग लगाकर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया निवासी कौड़िया सरपंच रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव हरेली का त्यौहार मनाकर घर में ही खाना पीना खाकर सो रहे थे, उसी दौरान रात 12 बजे गांव के ही द्वारिका गोड़, राजकुमार केवट एवं एक अन्य व्यक्ति ने ज्यादा नेतागिरी करते हो का आरोप लगाकर घर के बाहर में लगे दरवाजे को हथियार से तोड़कर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे, जिसकी सूचना पीड़ित सरपंच ने डायल 112 को दी, जो मौके पर पहुंच आरोपियों को आसपास ढूंढने की कोशिश किये, इस दौरान आरोपी नहीं मिले।

वही डायल 112 के जाते ही रात 2:30 बजे पुनः आरोपियों ने टायर जलाकर घर में लगे दरवाजे को तोड़फोड़ कर आग लगा दिये एवं गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे इस बीच मोहल्लेवासी निकल आए जिसे देख आरोपी भागने लगे। उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामवासी ने सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में सीपत थाने पहुँच थाना प्रभारी को घटित घटना से अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध कराया। मामले में सीपत पुलिस ने पीड़ित सरपंच की रिपोर्ट पर द्वारिका गोड, राजकुमार केवट एवं उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 294-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 436-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....