ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रिश्वतखोर पटवारी और लेखापाल गिरफ्तार: ACB की बड़ी कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के भिट्ठीकला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ACB की टीम ने भिट्ठीकला के पटवारी बिरेंद्र पांडेय को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पटवारी ने शिकायतकर्ता डोमन राम राजवाड़े से फौती चढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। डोमन राम के पिता का निधन 1 जुलाई 2024 को हुआ था और वे अपने चार भाइयों के साथ माता के नाम पर फौती दर्ज कराने गए थे। जब पटवारी ने पैसे की मांग की, तो डोमन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने डोमन को केमिकल लगे नोट देकर भेजा। जैसे ही पटवारी ने पैसे लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बिरेंद्र पांडेय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं मनेंद्रगढ़ जनपद में भी ACB ने एक लेखापाल को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र मिश्रा जो मनेंद्रगढ़ में पदस्थ हैं, ने ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच महेंद्र सिंह से बिल पास करने के लिए 30,000 रुपये की मांग की थी। सरपंच द्वारा ACB को दी गई शिकायत के आधार पर टीम ने सत्येंद्र को 19,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में ACB ने योजना बनाई और केमिकल लगे नोट देकर सरपंच को सत्येंद्र के पास भेजा। जैसे ही सत्येंद्र ने नोट अपने पॉकेट में रखा, ACB की टीम ने उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई में DSP प्रमोद खेस के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...