Raftaar News Cg

एनटीपीसी ने पहली तिमाही में कोयला उत्पादन लगभग दोगुना करने का लक्ष्य किया हासिल; कोयला प्रेषण में 112% की हुई वृद्धि…. हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने एनटीपीसी प्रतिबद्ध…..?? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारत की अग्रणी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 की पहली तिमाही के दौरान अपनी कैप्टिव खदानों से कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की पहली तिमाही के उत्पादन की तुलना में लगभग दोगुना कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान 8.48 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) का प्रभावशाली कोयला उत्पादन हासिल किया, जबकि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में यह 4.27 एमएमटी था। इसके अलावा, 2022-2023 की पहली तिमाही के सापेक्ष, 2023 – 2024 की पहली तिमाही के दौरान कोयला प्रेषण दोगुना से अधिक हो गया है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कुल 8.82 एमएमटी कोयला प्रेषित किया गया, जो उसी अवधि के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 112% की अहम वृद्धि दर्शाता है। कोयला उत्पादन में निरंतर वृद्धि हासिल करने के लिए, एनटीपीसी ने कई रणनीतियों और प्रौद्योगकियों को अपनाया है। इनमें कठोर सुरक्षा उपायों को अपनाना, बेहतर खान योजना, उपकरण स्वचालन, कार्यबल प्रशिक्षण और निरंतर निगरानी और विश्लेषण प्रणालियों का कार्यान्वयन शामिल है। इन पहलों ने संचालन को अनुकूलित करने, उत्पादकता बढ़ाने और कार्यबल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोयला उत्पादन और प्रेषण में वृद्धि परिचालन उत्कृष्टता के प्रति एनटीपीसी के समर्पण और भारत की ऊर्जा मांगों को पूरा करने में उसके योगदान का प्रमाण है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने और देश के ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों और दीर्घकालीन प्रथाओं पर कार्य करना जारी रखेगी।

हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने एनटीपीसी प्रतिबद्ध:-

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उपयोगिता प्रतिष्ठान है, जो देश की बिजली आवश्यकता में 25 प्रतिशत का योगदान करती है। थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों के विविध पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए समर्पित है। कंपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...