BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर की सड़कों पर न दिखें मवेशी, किसानों को मिले समय पर खाद-बीज..कलेक्टर ने T.L. बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश..शासकीय जमीन कब्जाने वालों पर होगी FIR, अवैध खनन पर भी सख्ती, तीज त्यौहारों में नहीं बजेगा DJ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में जिले की प्रमुख योजनाओं, समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सघन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, लिहाजा स्थानीय निकाय सहित पशुपालन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ऐसा प्रबंधन करें कि सड़कों पर मवेशी नजर न आएं। उन्होंने विशेष तौर पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी किसान को खाद या उर्वरक लेने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। कृषि विभाग और एसडीएम इसकी नियमित निगरानी करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन डी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी जमीनों की अवैध खरीदी और नामांतरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रजिस्ट्री और नामांतरण की नई व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों को भी प्राथमिकता से हल करने के लिए कहा। आगामी तीज-त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि डीजे या अन्य किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोजक समितियों को समय-समय पर बैठक लेकर समझाइश दी जाए। कलेक्टर ने माइनिंग और पुलिस विभाग को अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उद्योगों और खदान मालिकों को जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए उत्तरदायी ठहराते हुए उनसे सूची मंगाने के निर्देश भी दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को सामूहिक वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी अनिवार्य हो। बड़े आकार के पौधे लगाएं ताकि उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक हो। उद्योग एवं खनन क्षेत्रों में अधिक पौधारोपण पर जोर दिया गया है।

आयुष्मान कार्ड पर नाराजगी…….

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्रीय भ्रमण कर तीव्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी भी लगभग एक तिहाई पात्र लोग कार्ड से वंचित हैं।

खाद-बीज की आपूर्ति पर विशेष जोर…….

कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में खाद-बीज वितरण की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि कमी वाली सोसायटियों को प्राथमिकता में रखा जाए। उप संचालक कृषि को प्रतिदिन वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...