छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की पहल से विलुप्त होती खेल को मिली नई संजीवनी: राजेंद्र……! छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेता खिलाडियों को किया गया पुरस्कृत….?


सीपत:- छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलो को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को शनिवार को ग्राम पंचायत भवन सीपत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सीपत बरेली कौवताल नवागांव कौड़िया इन पांच ग्रामो के 86 विजेताओं को 62 हजार की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी अपनी हुनर को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर जब से सीएम भूपेश बघेल ने संभाली है, तब से वे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति व धरोहरों को सहेजने का भी काम कर रहे हैं। यह आयोजन यहां की माटी की पहचान है। इसी के तहत उन्होंने प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का सरकारी आयोजन कराया। उनकी इस पहल से छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती खेल को नई संजीवनी मिली है। गांव से लेकर शहर तक छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की धूम मची हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़िया खेलों को सरकारी स्तर पर पुर्नजीवित करने पर सीएम बघेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ग्राम पंचायत सीपत सचिव हेमंत पटेल ने कहा कि शासन की योजना सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धाओं में कुल 86 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्रीमती प्रमिला सिदार, सचिव हेमंत पटेल, कौड़िया सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नवागांव उपसरपंच रामहरे साहू, राजीव युवा मितान क्लब कौड़िया अध्यक्ष धनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष ऋषभ पटेल, नवागांव सचिव कवींद्र साहू, कौड़िया सचिव कमलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

