BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी, दो फड़ प्रभारी सस्पेंड…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धान खरीदी केंद्रों में तय मानकों से ज्यादा धान लेने और किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायतों की जांच के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। घुटकू और गतौरा धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दोनों समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों को पद से हटा दिया गया है। जांच में सामने आया कि इन केंद्रों में हमालों के जरिए किसानों से प्रति बोरा 2 से 3 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा था। इसके साथ ही धान तौलने के नाम पर प्रति बोरा 5 से 6 रुपए की अवैध वसूली भी की जा रही थी। शासन के नियमों के अनुसार प्रति बोरा 40 किलो 700 ग्राम धान ही लिया जाना है, लेकिन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। गतौरा धान खरीदी केंद्र में फड़ प्रभारी लव कुमार यादव, बारदाना प्रभारी शैलेश राठौर, कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धीरही और प्राधिकृत अधिकारी राजेन्द्र राठौर को उनके पदों से हटा दिया गया है। वहीं घुटकू केंद्र में फड़ व बारदाना प्रभारी मुकेश कुमार लोनिया को निलंबित किया गया है और प्राधिकृत अधिकारी दुर्गेश रजक को पद से हटा दिया गया है। यहां किसानों के शेष बचे रकबे में अवैध रूप से धान खपाने का मामला भी सामने आया है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी एरमशाही धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं गुमा, चपोरा, पिपरतराई, देवरी और पौड़ी (करनकापा) केंद्रों में कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ केंद्रों में मनमानी और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से...