BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार; नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिल्हा थाना पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के दौरान चाकू लहराते दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्टील के चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को डोडकीभाठा मोड़ के पास सरप्राइज चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BR5190 पर सवार एक युवक और पैदल जा रहे दूसरे युवक पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक चाकू लेकर लहरा रहे थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आकाश सारथी (20 वर्ष) और मनीष सागर (20 वर्ष), निवासी आमापारा वार्ड क्रमांक 12, बिल्हा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से एक-एक स्टील का चाकू बरामद किया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। मामले में बिल्हा थाने में अपराध क्रमांक 556/2026 और 557/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार; नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पु... बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; एयरपोर्ट तिराहे से चोरी हुई होंडा साइन बर... मामूली विवाद में खूनी वारदात; जलेबी दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर..सिरगिट्टी मे... बिलासपुर में रफ्तार का कहर; मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर..दर्दनाक मौत ... मस्तूरी: एक साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल; दुकान विवाद में युवक के सिर... फिर चाकूबाजी से दहली न्यायधानी; शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला.. इस गांव में वारदात, ... बिलासपुर; 3 साल की मासूम को ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत, पुलि... मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका...पुलिस ने दर्ज किया मामला! बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वा... सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद,...