BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 3 साल की मासूम को ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मेंड्रा गांव में तीन साल की बच्ची को चाकू की नोक पर ले जाने की कोशिश और उसे बचाने पहुंची दादी पर हमले का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजकुमारी यादव (50) की सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे पानी टंकी के पास स्थित काली यादव के घर की है। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू (25) ने बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। बच्ची को बचाने के लिए उसकी दादी राजकुमारी यादव बीच-बचाव करने पहुंचीं, तभी आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू को पकड़ लिया। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से होना बाकी है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार; नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पु... बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; एयरपोर्ट तिराहे से चोरी हुई होंडा साइन बर... मामूली विवाद में खूनी वारदात; जलेबी दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर..सिरगिट्टी मे... बिलासपुर में रफ्तार का कहर; मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर..दर्दनाक मौत ... मस्तूरी: एक साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल; दुकान विवाद में युवक के सिर... फिर चाकूबाजी से दहली न्यायधानी; शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला.. इस गांव में वारदात, ... बिलासपुर; 3 साल की मासूम को ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत, पुलि... मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका...पुलिस ने दर्ज किया मामला! बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वा... सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद,...