BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका…पुलिस ने दर्ज किया मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम जैतपुर से मां-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। कपड़े सिलवाने और च्वाइस सेंटर से पैसे निकालने की बात कहकर घर से निकली महिला अपनी बेटी के साथ वापस नहीं लौटी। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पति ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर निवासी सनत कुमार मिश्रा बिलासपुर में निजी कार चलाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी बबीता देवी मिश्रा (39) 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे अपनी बेटी जया मिश्रा के साथ मल्हार जाने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने बेटे को कपड़े सिलवाने और च्वाइस सेंटर से पैसे निकलवाने जाने की बात बताई थी। इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटीं। काफी देर तक मां-बेटी के वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। सनत कुमार मिश्रा ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ की तथा आसपास तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर या अन्य तरीके से पत्नी और बेटी को अपने साथ ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका...पुलिस ने दर्ज किया मामला! बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वा... सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद,... एनटीपीसी सीपत से कॉपर केबल चोरी का खुलासा; 24 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार..2 क्विंटल से ज्यादा कॉपर वा... बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा...