BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी माखन लाल धृतलहरे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी दौरान पीड़िता की बहन ने उसे देख लिया, जिसके बाद आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने 4 अक्टूबर 2026 को चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331, 351(3) और 64(1) के तहत कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका...पुलिस ने दर्ज किया मामला! बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वा... सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद,... एनटीपीसी सीपत से कॉपर केबल चोरी का खुलासा; 24 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार..2 क्विंटल से ज्यादा कॉपर वा... बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा...