BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसा, अहम कार्रवाई, असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज निलंबित, गंभीर लापरवाही की आशंका में उठाया कदम…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लापरवाही की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। जांच पूरी होने तक उनका सस्पेंशन जारी रहेगा। रश्मि राज फिलहाल रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में रहते हुए उनसे हादसे को लेकर प्रारंभिक बयान भी दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जांच टीम ट्रैक, सिग्नल, लोको पायलट के फैसलों और कंट्रोल रूम के संवाद सहित सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। इधर, प्रशासन ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ विद्युत अभियंता मसूद आलम को पद से हटाकर फोर्स लीव पर भेज दिया है। उनकी जगह विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....