BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी: एक साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल; दुकान विवाद में युवक के सिर पर किया गया था रॉड से हमला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा में हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे (43) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी शिव खाण्डे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 मई 2025 की है। गतौरा में किराना दुकान पर सामान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुमेन्द्र खाण्डे अपने भाई शिव खाण्डे के साथ दुकान पहुंचा। इस दौरान शिव खाण्डे ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से शशिकांत कांत के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान शिव खाण्डे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की गई थी, जबकि सुमेन्द्र खाण्डे फरार चल रहा था। पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार; नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पु... बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; एयरपोर्ट तिराहे से चोरी हुई होंडा साइन बर... मामूली विवाद में खूनी वारदात; जलेबी दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर..सिरगिट्टी मे... बिलासपुर में रफ्तार का कहर; मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर..दर्दनाक मौत ... मस्तूरी: एक साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल; दुकान विवाद में युवक के सिर... फिर चाकूबाजी से दहली न्यायधानी; शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला.. इस गांव में वारदात, ... बिलासपुर; 3 साल की मासूम को ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत, पुलि... मस्तूरी: मल्हार जाने के बाद मां-बेटी लापता, अपहरण की आशंका...पुलिस ने दर्ज किया मामला! बिलासपुर; दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी देकर वा... सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद,...