BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
सकरी थाने में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पक्ष से विवाद, पुलिस ने दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश!



बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना परिसर में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शांतिनगर सकरी निवासी राजेश देवांगन (36) और महेश ध्रुव उर्फ करिया (31) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात दुर्गा पंडाल के पास राकेश भार्गव के साथ गाली-गलौज और मारपीट का विवाद हुआ था। 17 अक्टूबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। थाने में बुलाए जाने पर आरोपी कथित तौर पर प्रार्थी को देखकर उत्तेजित हो गए और हंगामा करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सकरी पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।




YOUTUBE RAFTAAR NEWS
