BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; अवैध उत्खनन-परिवहन में 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त..रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाए गए कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। जब्त वाहनों को कोनी और कोटा पुलिस थाने तथा लावर स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर सहित विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते वाहन पाए गए। विभागीय जानकारी के अनुसार, ग्राम खोलिपारा में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं, ग्राम लमेर में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान लालखदान क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो हाइवा पकड़े गए। ग्राम सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते एक हाइवा जब्त किया गया। इसी तरह लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा और रेत का परिवहन करते एक अन्य हाइवा को पकड़ा गया। इस तरह कार्रवाई में कुल सात हाइवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। विभाग ने सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की है। खनिज विभाग के अनुसार, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। विभाग की कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में लगे वाहन संचालकों के बीच सख्ती का संदेश गया है। अधिकारियों के अनुसार, खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14... सरगुजा में हाथियों ने मचाया उत्पात : एक महीने में 12 से ज्यादा घर तोड़े, 100 हेक्टेयर से अधिक फसलें क...