ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा: गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, दंपति इलाज के लिए बाइक से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान चितौद गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गर्भवती महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका पति बुरी तरह घायल हो गया। मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय नेमलता साहू के रूप में हुई है, जो गर्भवती थी। वहीं उसका पति 39 वर्षीय कोमल साहू गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...