ChhattisgarhRaftaar News Cg

“पापा जल्दी आओ…पति मार रहा है” कहने वाली बेटी की संदिग्ध मौत..शरीर पर चोट के निशान, ससुराल वाले फरार..परिजनों का आरोप– दूसरी मंजिल से फेंका गया..ICU में जिंदगी से जंग हार गई अनमोल, पोस्टमार्डम रिपोर्ट खोलेगा असली राज!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार निवासी एक विवाहिता की मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान अनमोल आहूजा (25) के रूप में हुई है, जो तीन साल पहले जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से शादी के बाद अपने ससुराल में रह रही थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। मृतका के पिता मुरली खत्री के अनुसार गुरुवार देर रात अनमोल ने फोन पर बताया कि उसका पति उसे पीट रहा है और तत्काल जबलपुर आने को कहा। लेकिन रात करीब डेढ़ बजे ससुराल वालों का फोन आया कि अनमोल दूसरी मंजिल से गिर गई है और अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचे तो उन्हें अनमोल एक निजी अस्पताल के ICU में मिली, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अनमोल के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा कि बेटी को दुल्हन बनाकर ससुराल भेजा था, लेकिन अब उसकी लाश ले जानी पड़ रही है। ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य अस्पताल या मौके पर मौजूद नहीं था और उनकी डेढ़ साल की नातिन का भी कोई पता नहीं है। मृतका के भाई ने बताया कि अनमोल के साथ पहले भी मारपीट होती रही थी, दो बार उसका हाथ तक तोड़ा गया था, लेकिन हर बार वह चुप रही। तीन बार समझौता करवाया गया था। पति विपुल ने शराब पीकर रोज झगड़ा और हिंसा करना एक आदत बना ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी गढ़ा क्षेत्र के सीएसपी को सौंपी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार परिजनों का आरोप है कि अनमोल को दूसरी मंजिल से फेंका गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने फिलहाल ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...