Raftaar News Cg

सीपत से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर, मटियारी के किराने दुकान का तोड़ा ताला…. ! शातिर चोर आया पुलिस की गिरफ्त में….! जानिए पुरा मामला…..?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत में देर रात घर से बाइक चोरी करने वाले चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार हरिशंकर श्रीवास पिता तिरीथ राम श्रीवास उम्र 39 साल निवासी साई वाटिका कॉलोनी सीपत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 28-01-2023 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल क्रमॉक सीजी 10 व्ही 1393 किमती 15000 रुपए को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लेकर सीपत पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासजी किया जा रहा था। इसी बीच कल दिनांक 16-02-2023 को प्रार्थी कैलाश यादव पिता विशभंर यादव उम्र 23 साल निवासी यादव मोहल्ला मटियारी थाना सीपत के द्वारा डायल 112 को सूचना मिला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है, इस घटना से सीपत पुलिस द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में सीपत पुलिस द्वारा मौके पर जाकर आरोपी को मोटर सायकल सहित पकडकर थाना लाया गया और आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 511 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से कडाई से पुछताछ किया गया तो आरोपी ने बताया कि उसके नाम अकलतरा क्षेत्र में भी कई अपराध दर्ज है एवं 28-01-2023 की रात साईं वाटिका कॉलोनी सीपत के पास से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 व्ही 1393 को चोरी करना बताया। आरोपी को धारा 379 भादवि के तहत दोनों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी-

1. हसन खान पिता सलीम खान उम्र 32 वर्ष निवासी संजय नगर थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ. ग.)

सीपत पुलिस टीम में इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सउनि अभय सत्यार्थी, प्र.आरक्षक 758 गजेन्द्र सिंह, आर. 529 राजेन्द्र साहू।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...