BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: बीच चौराहे पर चाकू गोदकर राहुल का मर्डR, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..कान, सिर व पेट में किया था वाR, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार की सुबह शहर के तिफरा क्षेत्र में धारदार चाकू से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को सिरगिटटी पुलिस ने महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे बछेरापारा चौक पर विशाल साहू, गजेन्द्र साहू और अन्य बच्चे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के ही शुभम साहू और राहुल सूर्यवंशी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते ही शुभम साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से राहुल सूर्यवंशी पर हमला कर दिया। शुभम ने राहुल को बांये कान के ऊपर, सिर से कंधे तक और पेट में नाभी के ऊपर चाकू से वार किया। घायल राहुल सूर्यवंशी को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी शुभम साहू पिता सुनित राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...