ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा प्रहार; सैलून में छापेमारी..2 महिला और ट्रांसजेंडर समेत 3 गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने शंकर नगर क्षेत्र स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा MDMA ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर मिले। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आशा नायक, कृष्णा तिवारी और हेमंत थापा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से MDMA ड्रग्स बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 14.73 ग्राम MDMA जब्त की। मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) में अपराध दर्ज किया गया है।

ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस…….

पुलिस के अनुसार, मामले में ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और इसे आगे बेचने से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल की जाएगी, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. आशा नायक (27 वर्ष), निवासी सुपेला, दुर्ग।

02. कृष्णा तिवारी (29 वर्ष), निवासी मोवा, थाना पंडरी, रायपुर।

03. हेमंत थापा (36 वर्ष), निवासी अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...