BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

पेण्ड्रीडीह चौक–नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत; 15.38 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण, गुणवत्ता में कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य शासन ने 40 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। इस स्वीकृति के साथ ही 15.38 किलोमीटर लंबी सड़क के मजबूतीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि इस परियोजना के तहत सड़क की संरचनात्मक मजबूती, मरम्मत और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। यह मार्ग शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। उप मुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि निविदा प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता के साथ संपादित हो। साथ ही निर्माण एजेंसी से अनुबंधित अवधि में कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनावश्यक रूप से समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...