ChhattisgarhRaftaar News Cg

यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोका

बेमेतरा में यू-डाइस पोर्टल पर डेटा अपडेट में लापरवाही के चलते 17 सरकारी स्कूलों पर कार्रवाई हुई है। करीब 120 शिक्षक-कर्मचारियों का अक्टूबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है...

बेमेतरा। सरकारी स्कूलों से जुड़ी जरूरी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर दर्ज नहीं करना अब शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बेमेतरा जिले में यू-डाइस पोर्टल पर निर्धारित डेटा अपडेट पूरा नहीं करने वाले 17 सरकारी स्कूलों के संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत करीब 120 कर्मचारियों का अक्टूबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए यू-डाइस पोर्टल पर स्कूल, विद्यार्थी और शिक्षक से संबंधित प्रोफाइल को शत-प्रतिशत अपडेट किया जाना था। विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए संबंधित स्कूलों को कई बार निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 27 जुलाई और 1 अक्टूबर को पत्र जारी किए थे, जबकि लोक शिक्षण संचालनालय ने भी 23 सितंबर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।

तय डेडलाइन बीती, फिर भी अधूरा रहा डेटा

विभाग की ओर से निर्धारित 3 अक्टूबर 2026 की अंतिम समय सीमा तक संबंधित 17 स्कूलों में यू-डाइस प्रोफाइल का काम पूरा नहीं किया जा सका। लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद डेटा अपडेट अधूरा रहने को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देश पर संबंधित स्कूलों के संस्था प्रमुखों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आदेश के तहत अक्टूबर का वेतन फिलहाल रोक दिया गया है और इसे आगामी आदेश के बाद ही जारी किए जाने की बात कही गई है।

संस्था प्रमुख के साथ शिक्षक-कर्मचारी भी जिम्मेदार

विभाग ने कार्रवाई के साथ यह भी साफ किया है कि यू-डाइस से जुड़ा काम केवल स्कूल प्रमुख की जिम्मेदारी नहीं है। स्कूल में पदस्थ सभी संबंधित शिक्षक और कर्मचारी अपनी निर्धारित भूमिका के लिए जवाबदेह हैं। निर्धारित समय में जिम्मेदारी पूरी नहीं करने को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के तहत अनुशासनात्मक दायित्व से जोड़ा गया है। इसी आधार पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

इन स्कूलों के कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आए 17 स्कूलों में मिडिल स्कूल भोथीडीह, झाल, हेमाबंद, मुटपुरी, कन्या स्कूल देवकर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालसमुंद, भनसुली, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, जेवरी, कुसमी, पीएमश्री शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंघौरी, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी, हाटरांका और कोपेडबरी शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ... साहू समाज की मांग पर बनी सहमति : नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, नए स्थान पर बनेगा ‘ज्योति सेवा सं...