ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बालोद एसिड अटैक के आरोपियों की कोर्ट में पेशी : मुंडन के बाद पैदल जुलूस निकालकर ले गई पुलिस, छात्रों ने की फांसी की मांग

बालोद एसिड अटैक मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुंडन के बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। छात्रों और लोगों ने फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की....

बालोद। 22 वर्षीय युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को दल्लीराजहरा चौक से कोर्ट तक पैदल ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कोर्ट ले जाने से पहले कराया गया मुंडन

न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों का मुंडन कराया। इसके बाद उन्हें पैदल न्यायालय परिसर की ओर ले जाया गया। घड़ी चौक के पास पहुंचते ही वहां मौजूद भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। कई छात्रों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारे लगाए।

कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित कोर्ट के अंदर पहुंचाया। पुलिस को आशंका थी कि आक्रोशित लोग आरोपियों के साथ मारपीट करने की कोशिश कर सकते हैं।

हेलमेट पहनाकर ले गई पुलिस

न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को हेलमेट पहनाकर बाहर लेकर आई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल दाखिल कराने के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल आरोपियों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

युवती पर लाइब्रेरी से लौटते समय हुआ था हमला

गौरतलब है कि सोमवार को बालोद शहर में एक पुलिसकर्मी की 22 वर्षीय बेटी पर एसिड फेंकने की घटना सामने आई थी। युवती पढ़ाई के बाद लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान उस पर एसिड अटैक किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...