BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी थाना क्षेत्र में बीच-बचाव करने वालों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोनी थाना क्षेत्र से मारपीट और हथियारों के इस्तेमाल का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे लोगों पर ही हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम पौसरा की है, जहां 3 जनवरी की शाम करीब 7 बजे मोहल्ले में आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान धरमलाल भार्गव अन्य लोगों के साथ झगड़ा छुड़ाने पहुंचे। आरोप है कि विवाद कर रहे संदीप भार्गव ने विरोध करते हुए धरमलाल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद उसने अपने भाई अमन भार्गव और अनिकेत भार्गव को बुला लिया। तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और नुकीले व धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में धरमलाल भार्गव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे वीरेंद्र भार्गव, ऋषि भार्गव और दीपक भार्गव को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। मारपीट में वीरेंद्र के गाल, ऋषि के सिर और दीपक के गले में चोटें आई हैं। पीड़ितों की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से डंडा, ब्लेड और चाकू बरामद किया है। हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...