BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तीजा मनाने रीवा गई थी महिला..पीछे चोरों ने खंगाल डाला घर; बिलासपुर में आलमारी का ताला तोड़कर 6.15 लाख के जेवर और नकदी पार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर स्थित सागरदीप कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख 15 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालकिन तीजा त्योहार मनाने अपने पैतृक गांव रीवा गई हुई थीं। वापस लौटने पर घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सागरदीप कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बिन्द्रावती मिश्रा के पति राधामोहन मिश्रा सीएएफ में पीसी के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2015 में उनका निधन हो गया था। बिन्द्रावती तीजा त्योहार मनाने करीब एक महीने के लिए अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। इस दौरान उनका बेटा आशीष मिश्रा घर में अकेला था। इसी बीच चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

नाती के फोन से मिली चोरी की खबर, लौटने पर टूटी मिली आलमारी……

प्रार्थिया के मुताबिक, 29 सितंबर को उनके रिश्ते के नाती अभिमान द्विवेदी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि 25 और 26 सितंबर की दरम्यानी रात घर में चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद बिन्द्रावती 3 अक्टूबर को रीवा से उस्लापुर लौटीं। घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था और लॉकर में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब थे।

सोने का हार, झुमके, करधन और नकदी समेत लाखों का माल पार……

चोरों ने आलमारी में रखे सोने के हार, एक जोड़ी झुमके, माथा टीका, नथ, दो महिला अंगूठियां और एक पुरुष अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायजेब, करधन, तीन जोड़ी बिछिया और 12 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए। प्रार्थिया ने चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये बताई है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस……

मामले में सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बालोद में बदमाशों का आतंक : लाइब्रेरी से लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया एसिड अटैक, रायपुर रेफर दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी : जल्द आ सकता है आरोप पत्र, 1000 करोड़ के आरोपों की जांच में... बिलासपुर में शिक्षक को नुकसान पहुंचाने की कथित सुपारी; प्राचार्य पर गंभीर आरोप, वॉइस रिकॉर्डिंग से म... तीजा मनाने रीवा गई थी महिला..पीछे चोरों ने खंगाल डाला घर; बिलासपुर में आलमारी का ताला तोड़कर 6.15 ला... वन माफियाओं पर वन विभाग का प्रहार; कोटा में अवैध मिनी आरा मशीन और चेन सॉ जब्त..1.50 लाख का माल बरामद... सीपत में आंगनबाड़ी सहायिका की निकली भर्ती; 19 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन! सीपत के तहसील परिसर से सटकर दो मंजिला मकान, अब तीसरी मंजिल की तैयारी; बड़ा सवाल..बाउंड्री बनी तो रास... कुरुद SDM कार्यालय में ACB की दबिश : 10 हजार लेते बाबू गिरफ्तार, 20 हजार की मांगी थी रिश्वत बेमेतरा में प्रसव के बाद गायब हुआ नवजात : महिला को बेहोश कर डिलीवरी कराने का आरोप, जांच में जुटी पुल... रायपुर में प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंचा प्रशासन : संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, हड़कंप के बाद कार्रव...