BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा..प्लास्टिक पाइप से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव गिरजाबंद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नवागांव गिरजाबंद निवासी बाबूलाल मधुकर खेती-किसानी का काम करते हैं। उनके एक पुत्र अजीत मधुकर और तीन बेटियां पार्वती, फुलवती व सरस्वती हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुत्र अजीत मधुकर उनके साथ ही रहता है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की रात करीब 7 बजे बाबूलाल मधुकर खेत का काम कर घर लौटे तो देखा कि उनका बेटा अजीत शराब के नशे में घर पर था। इस पर बाबूलाल ने उसे काम-काज करने और दिनभर शराब पीकर पड़े रहने की आदत छोड़ने की नसीहत दी। इस बात से नाराज होकर अजीत मधुकर गाली-गलौज करने लगा और घर में रखे प्लास्टिक पाइप से अपने पिता की पीठ पर मारपीट कर दी। मारपीट से बाबूलाल को चोट आई और दर्द होने लगा। साथ ही आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...