BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
सीपत में आंगनबाड़ी सहायिका की निकली भर्ती; 19 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जेवरा-01 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 19 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट aww.e-bharti.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
