BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली 19 वर्षीय युवक की जान..सड़क पर मिला शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहित सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, पिता शिवकुमार सूर्यवंशी, आवासपारा सूर्यवंशी मोहल्ला सकरी का निवासी था। वह बायपास स्थित एक ढाबे में काम करता था और वहीं रहता था। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराना बटालियन रोड बायपास स्थित यूनाइटेड स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रोहित के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक के रिश्तेदार की सूचना पर सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...