ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंचा प्रशासन : संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, हड़कंप के बाद कार्रवाई स्थगित

रायपुर के सड्डू स्थित प्रिंस ढाबे पर कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। जमीन सीमांकन और कोर्ट केस को लेकर विवाद के बीच कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है....

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ प्रिंस ढाबा पहुंचा। प्रशासन की टीम ढाबे को अवैध निर्माण बताते हुए कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान ढाबा संचालक ने विरोध में खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सीमांकन को लेकर आमने-सामने प्रशासन और संचालक

कार्रवाई शुरू होने से पहले ही ढाबा संचालक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। संचालक का कहना था कि जमीन का सही तरीके से सीमांकन किए बिना ही ढाबे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संचालक ने यह भी दावा किया कि जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट का फैसला आने से पहले प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई।

खुद पर पेट्रोल डालने से मचा हड़कंप

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए ढाबा संचालक ने अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई रोक दी। मौके पर काफी देर तक अधिकारियों और ढाबा संचालक के बीच बातचीत चलती रही।

कोर्ट के आदेश तक कार्रवाई स्थगित

मामले को लेकर तहसीलदार ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश आने तक ढाबे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। फिलहाल प्रशासन और ढाबा संचालक के बीच जमीन के सीमांकन और न्यायालय में लंबित मामले को लेकर विवाद बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में प्रसव के बाद गायब हुआ नवजात : महिला को बेहोश कर डिलीवरी कराने का आरोप, जांच में जुटी पुल... रायपुर में प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंचा प्रशासन : संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, हड़कंप के बाद कार्रव... युवा कांग्रेस चुनाव पर बवाल : शिव डहरिया ने उठाए सवाल, बोले- निष्पक्ष नहीं हुआ चुनाव, रद्द करने की म... बलरामपुर में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ : पुलिस ने 112 पौधे किए जब्त, 3.50 लाख का माल बरामद, एक ... कोल लेवी केस : EOW कोर्ट पहुंचे देवेंद्र यादव समेत 3 कांग्रेस नेता, आज पेश हो सकता है अंतिम चालान पत्नी को उचित नोटिस दिए बिना तलाक की डिक्री पर हाईकोर्ट सख्त : फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द, 12 अक्टूबर... कवर्धा शहर में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप : स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू में जुटी ... बिलासपुर में स्कूल में नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, पीएम मो... सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर मंत्री केदार का हमला : बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं की बस्तर की चिंता साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा...