ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; “LIVE मर्डर: 25 बार चाकू से गोदा, फिर इंस्टाग्राम पर डाली खून से सने चाकू की तस्वीर– लिखा, ‘जेल में मेरा राज'”…इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड में रविवार की शाम खौफनाक वारदात हुई। 19 वर्षीय इंद्रजीत साहू ने 22 वर्षीय टिकेश्वर साहू को सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ 25-30 वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें इंद्रजीत टिकेश्वर पर बेरहमी से हमला करता दिख रहा है। वारदात के बाद भी आरोपी रुका नहीं, बल्कि उसने खून से सने चाकू की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर धमकी भरा संदेश लिखा—”सबको मारूंगा, जेल में मेरा राज।” मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम भटगांव चौक पर इंद्रजीत साहू कुछ युवकों के साथ खड़ा था। तभी वहां टिकेश्वर साहू पहुंचा। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर इंद्रजीत ने अचानक चाकू निकाल लिया। वह बेरहमी से टिकेश्वर पर हमला करने लगा। एक-दो नहीं, बल्कि 25 से 30 बार चाकू से वार कर उसे खून से लथपथ कर दिया। वहां मौजूद लोग घबराकर भागने लगे, कुछ ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन इंद्रजीत के खतरनाक इरादे देखकर वे पीछे हट गए। जब टिकेश्वर सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ा, तब इंद्रजीत वहां से फरार हो गया। हत्या के बाद इंद्रजीत ने खून से सने चाकू और अपने हाथ-पैर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दीं। उसने स्टोरी में लिखा—”सबको मारूंगा” और “जिला जेल में मेरा राज।” इस पोस्ट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। टिकेश्वर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि होली पर्व के दौरान इंद्रजीत और टिकेश्वर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते रविवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस निर्मम हत्या ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है? अब जरूरत है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई अपराधी इस तरह की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न करे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...