Cg bordCrimeRaftaar News Cg

जशपुर में 2.20 करोड़ का गांजा जब्त : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो नशे की खेप, दो गिरफ्तार

जशपुर में ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने लावाकेरा बैरियर पर 440.63 किलो गांजा जब्त किया। मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा ले जा रहे प्रयागराज के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है....

जशपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन आघात के तहत लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे के पैकेटों को मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा रखा था। मामले में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना पुलिस लावाकेरा बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक (UP-71-T-6592) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में मौजूद दो लोगों ने अपनी पहचान मो. वसीम (28) और मो. आसिफ (34) के रूप में बताई। दोनों प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के निवासी हैं।

पूछताछ के बीच हुआ शक

पूछताछ में दोनों ने ट्रक में मिर्ची की बोरियां होने और उन्हें ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाने की जानकारी दी। हालांकि, वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को सामान की परतों को लेकर संदेह हुआ। मिर्ची की बोरियां हटाने पर नीचे रखी कुछ बोरियों में टेप से पैक किए गए संदिग्ध पैकेट मिले। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पैकेटों की जांच की तो उनमें गांजा पाया गया। तलाशी के दौरान 14 बोरियों से 440 पैकेट बरामद किए गए। इन सभी का कुल वजन 440.63 किलोग्राम बताया गया है।

2.40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस तरह कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की जब्ती हुई है। आरोपियों से गांजे के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

बोध क्षेत्र से प्रयागराज पहुंचना था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज ले जाई जा रही थी। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि गांजा आखिर किस व्यक्ति से खरीदा गया था और प्रयागराज में इसे किसे सौंपा जाना था। पुलिस ने मामले की एंड-टू-एंड विवेचना शुरू कर दी है। जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जशपुर में 2.20 करोड़ का गांजा जब्त : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो नशे की ख... मटिया में अवैध पत्थर खनन पर एक्शन: खनिज विभाग ने रेड मारकर पांच ठेकेदारों पर लगाई 2.90 करोड़ की पेनल... घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी 15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह...