ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब नहीं देने पर सुरक्षा गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात एक शराब भट्टी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप पटेल 35 वर्ष बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुंदरी का निवासी था और इन दिनों मोवा पंडरी इलाके में रह रहा था। वह खम्हारडीह स्थित शराब भट्टी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी भींगराज बघेल शराब खरीदने पहुंचा था। उस समय दुकान बंद हो चुकी थी। जब गार्ड संदीप ने शराब न मिलने की बात कही, तो आरोपी उससे विवाद करने लगा और वहां से चला गया। करीब सवा 11 बजे आरोपी लोहे की रॉड लेकर वापस लौटा और गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संदीप पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!