ChhattisgarhRaftaar News Cg

पटवारी से RI प्रमोशन परीक्षा घोटाला, ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने अधिकारियों पर ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले की गई छापेमारी के बाद रायपुर से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने मोटी रकम लेकर पेपर लीक किया और अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी भी कराई। गिरफ्तार अधिकारियों में रायपुर आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक शामिल हैं। 19 नवंबर की सुबह संयुक्त टीम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में 19 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने डिजिटल सबूत, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। ACB-EOW का कहना है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं और उन्होंने अपने व वरिष्ठ अधिकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी की। 2024 में आयोजित पटवारी से RI प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इसी को आधार बनाकर टीम पिछले कई महीनों से जांच कर रही थी। जांच के दौरान बिलासपुर में RI अभिषेक सिंह के वाजपेयी कैसल स्थित निवास पर भी दबिश दी गई। टीम ने उनसे और उनके परिजनों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की। वह वर्तमान में सूरजपुर में पदस्थ हैं। इसी तरह बेमेतरा जिला पंचायत CEO प्रेमलता पद्माकर के सरकारी आवास पर भी रेड हुई। अधिकारियों के मुताबिक उनके पास कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति मिली है। कई जगहों से कैश, सोने-चांदी के जेवर, संपत्तियों के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। 7 जनवरी 2024 को हुई परीक्षा में 2600 से अधिक पटवारियों ने हिस्सा लिया था। 29 फरवरी को घोषित परिणाम में 216 पटवारी प्रशिक्षण के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में सिर्फ 13 का ही अंतिम चयन किया गया। इसके बावजूद 22 लोगों का चयन दिखाया गया, जिस पर जांच समिति ने सवाल उठाए थे। शिकायतों में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में रिश्तेदारों को नियमों के विपरीत बैठाया गया था। इसी आधार पर ACB-EOW ने यह कार्रवाई की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...