ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर के छपोरा गांव में गर्लफ्रेंड विवाद के बीच 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने 24 घंटे में दो बालिग छात्रों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया....

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 11वीं कक्षा के एक छात्र पर उसके ही सहपाठियों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब 24 घंटे के भीतर दो बालिग छात्रों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में दिव्यांश बंजारे (18), तरुण बंजारे (18) और उनके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है।

विवाद शांत कराने पहुंचा था छात्र

पुलिस के अनुसार घटना के दौरान कुछ छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस चल रही थी। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान छात्र हरीश रात्रे वहां पहुंचा और विवाद को शांत कराने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दिव्यांश बंजारे, तरुण बंजारे और नाबालिग ने हरीश को घेर लिया।

दो ने पकड़ा, तीसरे ने चाकू से किया वार

पुलिस की जांच के मुताबिक, तरुण बंजारे और नाबालिग ने हरीश को पकड़ रखा था, जबकि दिव्यांश बंजारे ने उसके पेट के बाईं ओर चाकू से वार किया। हमले में हरीश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल घटना में इस्तेमाल चाकू और हमले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल... SIR विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्टरेट तक विरोध मार्च..CEC का पुतला फूंका, गिरफ्त... मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को...