BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूटी से बिलासपुर का दौरा करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव..अरपा पुनरुद्धार के 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली सैद्धांतिक मंजूरी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को स्कूटी से करीब तीन घंटे तक बिलासपुर शहर का भ्रमण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने मंगला स्थित निर्माणाधीन एसटीपी, कोनी कन्वेंशन सेंटर, शिवघाट बैराज, अटल पथ और गौरव पथ सहित कई परियोजनाओं का जायजा लिया। एसटीपी निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अरपा नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए 250.93 करोड़ रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी भी दी गई। योजना के तहत शहर के 70 नालों के गंदे पानी को सीधे अरपा नदी में जाने से रोकने के लिए इंटरसेप्शन, डाइवर्जन सिस्टम, नए सीवेज पंपिंग स्टेशन और दो नए एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम को परियोजना की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर शासन स्तर से स्वीकृति लेने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में अव्यवस्थित बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित करने तथा कोनी कन्वेंशन सेंटर में पर्याप्त पार्किंग विकसित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...