BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को दी वैज्ञानिक जानकारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैज्ञानिक जानकारी देने तथा इस विषय से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और झिझक को दूर करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म के ‘जागरूक नारी’ अभियान के तहत शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ASP पंकज पटेल ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के साथ साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश दुबे ने की, जबकि संयोजक डॉ. अलका दुबे रहीं। इस दौरान डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. कविता पुजारा और श्रीमती विनिता पटेल ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। SI ट्रैफिक उमा शंकर पांडेय ने भी छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजकों के अनुसार ‘जागरूक नारी’ अभियान के तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों में महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म, बाल अधिकार और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल... SIR विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्टरेट तक विरोध मार्च..CEC का पुतला फूंका, गिरफ्त... मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को... बिलासपुर; शहीद भगत सिंह की जयंती पर बुजुर्गों के बीच पहुंचा आज़ाद पैनल..फल और शॉल बांटकर लिया आशीर्व... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र...