BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; घरेलू कलह में दो लाशें! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लगाई फांसी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के उमरिया गांव में घरेलू विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। पहले पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेलगहना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। कमरे के अंदर महिला की लाश पड़ी थी, जबकि उसी घर में पति की लाश फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एफएसएल टीम की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की जान ले ली और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...