ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र के खोंधरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कुटुंब प्रबोधन एवं परिवार सम्मेलन संपन्न; लगभग 300 परिवारों ने लिया हिस्सा..विभाग प्रचारक ने कहा, “आधुनिकता के साथ संस्कारों का संरक्षण भी जरूरी”

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मस्तूरी खंड के तत्वावधान में सीपत क्षेत्र के खोंधरा स्थित नेचर कैंप बोईर पड़ाव वन क्षेत्र में रविवार को कुटुंब प्रबोधन एवं परिवार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 300 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संघ से जुड़े विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक और प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें योग, खेल, कीर्तन, एवं सामूहिक रूप से संगठित जीवन शैली की सीख प्रमुख रही। इस अवसर पर बिलासपुर विभाग के विभाग प्रचारक गणेश राम साहू और विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में विभाग प्रचारक श्री साहू ने कहा कि आज के युग में आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपने पारिवारिक संस्कारों और परंपराओं का भी संरक्षण करना चाहिए। मोबाइल और तकनीक ने परिवारों के बीच का अपनापन और संवाद कम कर दिया है। ऐसे में कुटुंब प्रबोधन जैसे आयोजन हमें एकजुट रहने और संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरित करते हैं। श्री साहू ने यह भी कहा कि कुटुंब प्रबोधन का अर्थ ही आपसी सहयोग, संगठन और परिवारिक एकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में विभाग, जिला, खंड एवं उपखंड स्तर के सभी दायित्ववान स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत और संस्कारमय वातावरण में हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....