ChhattisgarhCrimePoliticsRaftaar News Cg

सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना प्रभारी के निलंबन की मांग

बलौदाबाजार के सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान कथित लाठीचार्ज के विरोध में लोगों ने NH-130 पर चक्काजाम किया। सिमगा बंद के बीच SDOP, थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग....

बलौदाबाजार। सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान झांकी पर हुई पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए स्थानीय नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार सुबह से बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे-130 पर जुटे और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की बात सामने आई है।

जय स्तंभ चौक पर धरना, सिमगा बंद का आह्वान

विरोध के चलते सिमगा में बंद का आह्वान भी किया गया है। सुबह से शहर की कई दुकानें बंद रहीं। जय स्तंभ चौक पर चल रहे धरने में कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया गया। इसी को लेकर लोग जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

SDOP और थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने भाटापारा SDOP, सिमगा थाना प्रभारी और घटना के दौरान मौजूद संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग रखी है। उनका कहना है कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

धरने में शामिल लोगों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर निर्णय होने तक विरोध जारी रहेगा। वहीं, अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी के कारण मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...