BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूल के पास चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस की रेड..घर में चोरी-छिपे फ्लेवर युक्त हुक्का संचालन, संचालक समेत 5 युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सरकंडा पुलिस ने आर्यन पब्लिक स्कूल के पास संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुक्का बार संचालक सहित कुल 5 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हुक्का सामग्री और विभिन्न ब्रांड के फ्लेवर जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 259/2026 धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

मुखबिर सूचना पर हुई रेड…….

निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग और पतासाजी की जा रही थी। 27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय अपने घर में अवैध रूप से तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। रेड के दौरान अथर्व पाण्डेय अपने साथियों के साथ हुक्का पीते हुए पाया गया। मौके से 2 हुक्का पार्ट, 1 कोल हिटर, 1 डिब्बा फ्लेवर तथा अन्य हुक्का संबंधित सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नशे के कारोबार पर जारी रहेगा अभियान……

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नशामुक्त शहर की दिशा में पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

1. अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18) निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा

2. विनित एलानी (24) निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक

3. किन्सु विश्वास (18) निवासी पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा

4. यथार्थ कश्यप (18) निवासी जोरापारा, सरकंडा

5. समीर पटेल (19) निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...