BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफैजेक्टॉमी जैसी चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफल, अब गंभीर कैंसर मरीजों को महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि दर्ज हुई है। बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण इसोफैजेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस कठिन ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अमोल पडेगांवकर और उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे जटिल प्रक्रियाओं में शामिल किया जाता है। इस सर्जरी में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग तैयार किया जाता है। यह ऑपरेशन उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं और बहु-विषयक विशेषज्ञों के समन्वित प्रयास से ही संभव हो पाता है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस जटिल सर्जरी की सफलता से अब छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के गंभीर कैंसर मरीजों को ऐसे उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद या अन्य महानगरों का रुख करने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। अब उन्हें अपने ही प्रदेश में आधुनिक और विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता लगना उपचार की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में परेशानी, बिना कारण तेजी से वजन कम होना, भोजन निगलते समय रुकावट महसूस होना या लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो उन्हें तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। शुरुआती अवस्था में बीमारी की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक प्रभावी होते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर डॉ. अमोल पडेगांवकर सहित सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग एवं सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उन्नत कैंसर उपचार को प्रदेशवासियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....