ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कारोबारी से 5 लाख की ठगी; नकली चांदी के सिक्के देकर कैश और गोल्ड लेकर फरार ठग!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कारोबारी के साथ 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पुराने असली चांदी के सिक्कों का लालच देकर व्यापारी से नकद रकम और सोने के जेवरात ले लिए और बदले में नकली सिक्कों की पोटली थमा कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अमलीडीह निवासी कारोबारी मुरली केसरवानी से आरोपियों ने संपर्क कर दावा किया कि उनके पास बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के सिक्के हैं। आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में कुछ असली सिक्के दिखाए और बाजार भाव से कम कीमत में चांदी देने का लालच दिया। ठगों की बातों में आकर मुरली केसरवानी सौदा करने के लिए तैयार हो गए। तय स्थान पर मुलाकात के दौरान उन्होंने आरोपियों को 5 लाख रुपए नकद और कुछ सोने के जेवरात दे दिए। जैसे ही रकम और जेवर आरोपियों के हाथ लगे, वे जल्दबाजी में वहां से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद जब मुरली केसरवानी ने सिक्कों की पोटली खोलकर जांच की तो उनके होश उड़ गए। पोटली में ऊपर रखे कुछ सिक्कों को छोड़कर बाकी सभी सिक्के नकली और सस्ती धातु के निकले। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अमलीडीह और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए...