BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा फायदा..विजिलेंस विभाग के मार्गदर्शन में तैयार HMIS बना आधार, इलाज से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड तक पूरी व्यवस्था होगी डिजिटल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसईसीएल द्वारा विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) अब कोल इंडिया स्तर पर लागू करने की तैयारी है। एसईसीएल की इस डिजिटल व्यवस्था को आधार बनाकर कोल इंडिया के लिए एकीकृत अस्पताल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। इससे कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत 2.2 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस व्यवस्था के लागू होने से अलग-अलग अनुषंगी कंपनियों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ेगा। इससे चिकित्सा अभिलेखों के डिजिटलीकरण के साथ अस्पताल प्रबंधन में प्रक्रियाओं की निगरानी और समन्वय को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी।

पंजीयन से उपचार और दवा तक डिजिटल रिकॉर्ड……..

एसईसीएल में HMIS की शुरुआत 27 मई 2026 को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की थी। इसका उद्देश्य मरीजों के चिकित्सा अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित करना है। HMIS के जरिए मरीज के पंजीयन, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और दवा से संबंधित जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज की जा सकती है। इससे मरीज की चिकित्सा संबंधी जानकारी एक व्यवस्थित रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रहेगी और जरूरत पड़ने पर पुराने अभिलेखों को देखना भी आसान होगा। प्रणाली में चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों की ऑनलाइन प्रक्रिया, अमृत औषधि केंद्र और दवा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इससे कागजी प्रक्रिया कम करने, रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव और विभिन्न प्रक्रियाओं की निगरानी में मदद मिलेगी।

विजिलेंस विभाग की रही अहम भूमिका……

HMIS को विकसित करने और इसे आगे बढ़ाने में एसईसीएल के विजिलेंस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और निगरानी को मजबूत करने पर काम किया गया। एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने कहा कि HMIS के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है। इससे चिकित्सा अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन, प्रक्रियाओं की निगरानी और जवाबदेही मजबूत करने में सहायता मिलेगी। एसईसीएल में विकसित इस व्यवस्था का कोल इंडिया स्तर पर विस्तार इस पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अस्पताल प्रबंधन में आएगा डिजिटल समन्वय…….

कोल इंडिया स्तर पर HMIS के विस्तार से विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा अभिलेखों के डिजिटलीकरण, प्रक्रियाओं में एकरूपता, बेहतर निगरानी और डिजिटल समन्वय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे कोल इंडिया की स्वास्थ्य सेवाओं को एक साझा डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...