ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुलाई से चल रहे थे फरार

दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमले के मामले में प्रखर चंद्राकर और सुधांशु गिरफ्तार हुए। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रखर चंद्राकर और सुधांशु उर्फ बॉम्सी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रखर चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा है। दोनों आरोपी करीब ढाई महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

वारदात 2 जुलाई की रात डीपीएस चौक के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, योगेश सूर्यवंशी सेक्टर-6 के पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए आरोपियों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया, जिससे योगेश सड़क पर गिर गए। इसके बाद उन पर डंडे और चाकू समेत धारदार हथियार से हमला किया गया।

गर्दन और पैर पर किए गए कई वार
पुलिस के अनुसार हमले में योगेश के पैर और गर्दन के आसपास गंभीर चोटें आई थीं। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद और रंजिश की जानकारी मिली, जिसके बाद हमले की वजह को लेकर जांच आगे बढ़ाई गई।योगेश की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 296, 3(5) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं प्रखर चंद्राकर और सुधांशु उर्फ बॉम्सी फरार थे।

मुखबिर की सूचना से मिली आरोपियों तक पहुंच
फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक, डंडा और धारदार हथियार भी बरामद करने की बात कही है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में नामजद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रखर चंद्राकर पर अब तक 12 मामले दर्ज
पुलिस ने प्रखर चंद्राकर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने रखा है। अधिकारियों के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से करीब 12 मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। करीब नौ महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा इलाके के एक क्लब में हुई मारपीट के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा सुपेला थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों से मारपीट के मामले में भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर चुकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...