ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिला अस्पताल में जलपरी जैसी दिखने वाले दुर्लभ शिशु का जन्म, कुछ ही देर बाद हुई मौत…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों से लेकर स्टाफ और परिजनों तक सभी को हैरान कर दिया। यहां एक 28 वर्षीय महिला ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसका निचला हिस्सा पूरी तरह जुड़ा हुआ था और वह हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था। जानकारी के अनुसार, महिला की डिलीवरी सामान्य तरीके से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन जैसे ही नवजात का जन्म हुआ, वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें दंग रह गए। शिशु के शरीर का ऊपरी हिस्सा सामान्य था, मगर नीचे का हिस्सा जुड़ा हुआ था और केवल एक ही पैर दिखाई दे रहा था। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए अस्पताल में मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। हालांकि, जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद दुर्लभ केस है और इसे मेडिकल साइंस की भाषा में Congenital Disorder (जन्मजात विकार) कहा जाता है। ऐसे मामले दुनिया भर में गिनती के ही सामने आते हैं। धमतरी में जन्मे इस अद्भुत शिशु ने भले ही कुछ ही समय तक जीवन पाया, लेकिन अपने अनोखे रूप की वजह से उसने हर किसी को हैरत में डाल दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...