Raftaar News Cg

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने भूमि सत्यापन, आधार लिंक एवं इ-केवाईसी अनिवार्य……! योजना के तहत किसानों को मिलेगी 6 हजार रूपए सलाना….? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जिले के किसानों को अपनी कृषि भूमि का सत्यापन, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक के साथ ही ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। भूमि सत्यापन के लिए किसान अपने राजस्व अभिलेख बी 1, पी 2, आधार कार्ड व बैंक खाता की छायाप्रति के साथ अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर भूमि का सत्यापन करा सकते हैं। बैंक खाता को आधार से लिंक कराने हेतु किसानों को अपने बैंक के शाखा में संपर्क कर आवेदन देना होगा। इसके साथ ही ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान अपने नजदीकी ग्रामीण लोक सेवा केंद्र में जाकर अथवा स्वयं पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। पोस्ट ऑफिस में भी खाता खोलने पर पोस्ट बैंक द्वारा आधार लिंक का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी बैंकों को किसानों के बैंक खाता में आधार लिंक करने के निर्देश भी दिए गए है। योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रूपए की राशि का लाभ मिलेगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा ग्रामीण लोक सेवा केंद्र के माध्यम से या स्वयं पीएम किसान पोर्टल में पंजीयन करते है, लेकिन वे अपने आवश्यक अभिलेखों को अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करने के कारण पंजीयन की स्वीकृत लंबित होने से योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाते है। उन्होंने नये पंजीयन कराने वाले किसानों से अपील की है कि वे पंजीयन कराने के बाद अपना आवश्यक अभिलेख विकासखण्ड कार्यालय में जमा कराएं। विकासखण्डों में ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...