BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, 3 युवक प्रतिबंधित……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सरकंडा पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शांति भंग किए जाने की आशंका मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और संबंधित व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया। कार्रवाई की जद में आए युवकों में शंकर गौराहा (26) निवासी अटल आवास, अशोक नगर; नीरज यादव (21) निवासी अटल आवास, अशोक नगर तथा साहिल चौथानी (18) निवासी बंगालीपारा, गली नंबर-03, सरकंडा शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...