ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली दूध व्यापारी की जान! बस और बाइक की भीषण टक्कर, मौके पर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम…घर लौट रहा था दूध बेचकर, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय दूध व्यवसायी की जान चली गई। यह हादसा मंगलवार सुबह पीथमपुर रोड के देवरहा मोड़ के पास हुआ, जब हसदेव पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। मृतक की पहचान ग्राम भादा निवासी जगदीश यादव के रूप में हुई है, जो कि दूध बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक जगदीश यादव चांपा से दूध बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी देवरहा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...