BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मंशा से घूम रहे थे? पुलिस पहुंची तो देने लगे गोलमोल जवाब!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों समेत तीन महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की दरमियानी रात पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उनके नाम-पते की जांच की। रिकॉर्ड खंगालने पर रितेश पांडेय (33) के खिलाफ पूर्व में 8 अपराध दर्ज पाए गए, जबकि धीरज रजक (23) के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को आदतन बदमाश मानते हुए उनके साथ तीन महिलाओं के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ... बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मं... सेंदरी-मोपका & बैमा-नगोई बाईपास में चाकू-बेल्ट से राहगीरों को लूटा; 7 आरोपियों से 47 मोबाइल बरामद! बिलासपुर: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण..विरोध करने पर मारपीट; आरोपी गिरफ्तार, जेल गया भेजा! नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई; तीन आरोपियों को 15-15 साल की सजा...07 माह में पूरा हु...