ChhattisgarhRaftaar News Cg

सुकमा में 9 महिला समेत 20 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 33 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल, मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प……

सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले में 9 महिला समेत कुल 20 नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य शामिल हैं। इनमें से एक महिला नक्सली PLGA बटालियन की सक्रिय हार्डकोर सदस्य रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 पर ₹08-08 लाख, 1 पर ₹05 लाख, 4 पर ₹02-02 लाख और 4 नक्सलियों पर ₹01-01 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह कुल ₹33 लाख इनामी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति व “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!