ChhattisgarhRaftaar News Cg
रायपुर रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
